पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बृहस्पतिवार की शाम 3:00 के लगभग क्षेत्राधिकारी ने उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ के साथ ऑपरेशन कवच के तहत आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के खुनुवा बॉर्डर का निरीक्षण कर यहां पर संदिग्ध व्यक्तियों,वस्तुओं एवं वाहनों आदि का चेकिंग किया है।