टीकमगढ़: गोपालपुरा गांव के पास ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
गोपालपुरा गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। गोपालपुरा गांव निवासी महेंद्र यादव नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से अपने गांव से टीकमगढ़ की ओर जा रहा था, रास्ते में गोपालपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।