लातेहार: सहायक अध्यापकों का आंदोलन तेज करने का आह्वान, 18 अप्रैल से आमरण अनशन की तैयारी
बरवाडीह के उ०प्र०वि० गढ़वाटाड़ परिसर में रविवार को झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद ने की। बैठक में 18 अप्रैल से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित आमरण अनशन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। प्रदेश महासचिव बबलू सिंह ने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए सभी शिक्षकों