हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी ने बाबैन में सरपंच संजीव सिंगला के कार्यालय में सुना 'मन की बात' कार्यक्रम.
कार्यक्रम के उपरांत गुरनाम सिंह सैनी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान बबैन के सरपंच संजीव सिंगला, भाजपा नेता नायब सिंह पटाक माजरा, सुखदेव खुराना, जितेंद्र गर्ग, कौशल सैनी, सुभाष कसीथल,मदन शर्मा, सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।