हुज़ूर: भोपाल के कोलार इलाके में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2025 भोपाल के कोलार इलाके में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार रात वह अपने दोनों भाइयों संग कमरे में सोया था, लेकिन गुरुवार सुबह काफी जगाने पर भी नहीं उठा। परिजन जब उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जय नमन वंशकार निवासी खदान कोलार के रूप में हुई जो नवी कक्षा में पढ़ता था|