बीकानेर: शिक्षक भर्ती में कला शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर आज छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया
शिक्षक भर्ती में कला शिक्षकों की नियुक्ति को की मांग को लेकर आज कला शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सरकार से द्वितीय और तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में कला शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों का कहना है कि कक्षा एक से आठ तक कला शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में लिया गया है।