"भाजपा नेता कौल नेगी ने खनेरी अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन जोगनी सड़क हादसे के घायलों और परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाये व्यक्त की और घायलों का हाल जाना,
हादसे को बताया अत्यंत दुखदायी और हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु पर जताया दुख,
खनेरी अस्पताल पहुंचकर लिया घायलों के स्वास्थ्य का जायजा
Bushahr Today TV
रामपुर बुशहर। रामपुर् विधान सभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता कौल नेगी ने आज खनेरी अस्पताल पहुंचकर जोगनी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल मुनीश निवासी चार घायल व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से मुलाक़ात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उपचार कर रहे चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।
कौल ने कहा कि उक्त सड़क हादसा अत्यंत दुखदायी है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति का दुखद निधन हो गया है। उन्होंने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
भाजपा नेता कौल नेगी ने हादसे में दिवंगत व्यक्ति के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, "ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"
उन्होंने अस्पताल प्रशासन से घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया।
Ani, Kullu | Jun 26, 2026