अलीपुर HSIIDC में धान खरीद केंद्र शुरू, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
बरवाला मंडी आने, दोबारा लोडिंग-अनलोडिंग और परिवहन के अतिरिक्त खर्च से मिलेगी राहत
पंचकूला। बरवाला मार्केट कमेटी के अंतर्गत अलीपुर HSIIDC में हरियाणा सरकार ने धान खरीद केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की है। इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब किसानों को धान खरीद प्रक्रिया के लिए बरवाला अनाज मंडी तक जाने की परेशानी से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
बरवाला मार्केट कमेटी के चेयरमैन देशराज पोसवाल ने बताया कि पहले किसानों को धान सुखाने के बाद गेट पास कटवाने के लिए बरवाला अनाज मंडी जाना पड़ता था। इस प्रक्रिया में किसानों को दोबारा लोडिंग-अनलोडिंग और परिवहन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अलीपुर HSIIDC में ही खरीद केंद्र की सुविधा मिलने से किसानों का समय और मेहनत बचेगी तथा अतिरिक्त खर्च में भी कमी आएगी।
#panchkula #panchkulanews #panchkulasocialmedia