गुमला: नो हेलमेट-नो पेट्रोल आदेश की उड़ रही धज्जियां, बिना हेलमेट धड़ल्ले से मिल रहा पेट्रोल
Gumla, Gumla | Apr 4, 2026 जिला प्रशासन के सख्त आदेश “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” को शहर के पेट्रोल पंपों पर गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पालकोट रोड स्थित साहू पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट आए ग्राहकों को खुलेआम पेट्रोल दिया जा रहा था।हैरानी की बात यह है कि शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट–नो पेट्रोल” के बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।