Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के बेलकोना गांव में हजारों पेड़ों की कटाई कर वन भूमि पर अवैध कब्जा #balrampur #news #chattisgarh

Balrampur, Balrampur | Mar 31, 2026

MORE NEWS

#सिद्धार्थनगर! #इटवा में 'मगरमच्छ' समझकर मची दहशत, निकला विशाल मॉनिटर लिज़र्ड (गोह), कई मुर्गियों का किया शिकार
..........
#सिद्धार्थनगर। #इटवा_विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबही में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विशालकाय जंगली जीव ने कई मुर्गियों का शिकार कर लिया। पहले तो ग्रामीणों ने उसे मगरमच्छ समझ लिया, क्योंकि उसका आकार और बनावट काफी हद तक मगरमच्छ जैसी दिखाई दे रही थी।
हालांकि, बाद में जानकारी हुई कि वह मगरमच्छ नहीं बल्कि मॉनिटर लिज़र्ड (Monitor Lizard) था, जिसे ग्रामीण भाषा में 'गोह' कहा जाता है। इस विशालकाय गोह को देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए। कई ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर उसे देखा। विशेषज्ञों के अनुसार, मॉनिटर लिज़र्ड एक संरक्षित वन्यजीव है। यह सामान्यतः इंसानों पर हमला नहीं करता, लेकिन छोटे जीव-जंतुओं, पक्षियों और उनके अंडों का शिकार करता है। ऐसे वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देना सबसे उचित कदम है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों में अभी भी भय का माहौल है।
#everyonefollowers #everyonehighlights #everyone #ITWA #dumariyaganj

#सिद्धार्थनगर! #इटवा में 'मगरमच्छ' समझकर मची दहशत, निकला विशाल मॉनिटर लिज़र्ड (गोह), कई मुर्गियों का किया शिकार .......... #सिद्धार्थनगर। #इटवा_विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबही में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विशालकाय जंगली जीव ने कई मुर्गियों का शिकार कर लिया। पहले तो ग्रामीणों ने उसे मगरमच्छ समझ लिया, क्योंकि उसका आकार और बनावट काफी हद तक मगरमच्छ जैसी दिखाई दे रही थी। हालांकि, बाद में जानकारी हुई कि वह मगरमच्छ नहीं बल्कि मॉनिटर लिज़र्ड (Monitor Lizard) था, जिसे ग्रामीण भाषा में 'गोह' कहा जाता है। इस विशालकाय गोह को देखकर गांव के लोग दहशत में आ गए। कई ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने सुरक्षित दूरी बनाकर उसे देखा। विशेषज्ञों के अनुसार, मॉनिटर लिज़र्ड एक संरक्षित वन्यजीव है। यह सामान्यतः इंसानों पर हमला नहीं करता, लेकिन छोटे जीव-जंतुओं, पक्षियों और उनके अंडों का शिकार करता है। ऐसे वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देना सबसे उचित कदम है। इस घटना के बाद पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों में अभी भी भय का माहौल है। #everyonefollowers #everyonehighlights #everyone #ITWA #dumariyaganj

Balrampur, Balrampur | Jul 17, 2026

#घाघरा_बैराज_पर_मची_खलबली! गेट नंबर 35 फेल, उफान मारती लहरों का दिखा रौद्र रूप!

#​बहराइच/#घाघरा_बैराज
घाघरा बैराज से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है! बैराज के गेट नंबर 35 की बैरिंग में अचानक आई गंभीर तकनीकी खराबी के बाद वहां हड़कंप मच गया है। इस खराबी की वजह से गेट पूरी तरह जाम हो गया, जिसके बाद उफनती घाघरा नदी की लहरें इस गेट से बेहद विनाशकारी और तेज़ वेग के साथ बाहर की ओर निकल रही हैं।
✓✓ युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी!
​जैसे ही इस तकनीकी खराबी की सूचना विभाग को मिली, तुरंत ही मैकेनिकल स्टाफ की पूरी टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया।
​मैकेनिकल स्टाफ बिना समय गंवाए लगातार मरम्मत के काम में जुटा हुआ है।
​अधिकारियों का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है और बहुत जल्द इस खराबी को पूरी तरह ठीक कर गेट को दोबारा सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा।
​✓✓कैमरे में कैद हुआ नदी का 'रौद्र रूप'
​गेट नंबर 35 में आई इस खराबी के कारण पानी का दबाव इतना भीषण हो गया है कि वहाँ से बहती घाघरा नदी अपने पूरे शबाब और खौफनाक वेग के साथ बह रही है। पानी की सफेद गरजती लहरें और उसका शोर दूर-दूर तक सुनाई दे रहा है, जो देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है!
​प्रशासन ने बैराज के आसपास लोगों को न जाने की हिदायत दी है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।
​📌 
​#GhaghraRiver #GhaghraBarrage #BreakingNews #UttarPradeshNews #RiverInFury #BarrageGateFailure #FloodAlert #UPIrrigation #Monsoon2026 #RescueOperations

#घाघरा_बैराज_पर_मची_खलबली! गेट नंबर 35 फेल, उफान मारती लहरों का दिखा रौद्र रूप! #​बहराइच/#घाघरा_बैराज घाघरा बैराज से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है! बैराज के गेट नंबर 35 की बैरिंग में अचानक आई गंभीर तकनीकी खराबी के बाद वहां हड़कंप मच गया है। इस खराबी की वजह से गेट पूरी तरह जाम हो गया, जिसके बाद उफनती घाघरा नदी की लहरें इस गेट से बेहद विनाशकारी और तेज़ वेग के साथ बाहर की ओर निकल रही हैं। ✓✓ युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी! ​जैसे ही इस तकनीकी खराबी की सूचना विभाग को मिली, तुरंत ही मैकेनिकल स्टाफ की पूरी टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया। ​मैकेनिकल स्टाफ बिना समय गंवाए लगातार मरम्मत के काम में जुटा हुआ है। ​अधिकारियों का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है और बहुत जल्द इस खराबी को पूरी तरह ठीक कर गेट को दोबारा सुचारु रूप से चालू कर दिया जाएगा। ​✓✓कैमरे में कैद हुआ नदी का 'रौद्र रूप' ​गेट नंबर 35 में आई इस खराबी के कारण पानी का दबाव इतना भीषण हो गया है कि वहाँ से बहती घाघरा नदी अपने पूरे शबाब और खौफनाक वेग के साथ बह रही है। पानी की सफेद गरजती लहरें और उसका शोर दूर-दूर तक सुनाई दे रहा है, जो देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है! ​प्रशासन ने बैराज के आसपास लोगों को न जाने की हिदायत दी है और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। ​📌 ​#GhaghraRiver #GhaghraBarrage #BreakingNews #UttarPradeshNews #RiverInFury #BarrageGateFailure #FloodAlert #UPIrrigation #Monsoon2026 #RescueOperations

Balrampur, Balrampur | Jul 17, 2026

#बहराइच:12 साल के बच्चे को घाघरा में मगरमच्छ जिंदा खा गया, पैर को जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए

#बहराइच जिले में घाघरा नदी किनारे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बौंडी थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय सुनील पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि सुनील अपने चाचा के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। काम खत्म होने के बाद वह नदी किनारे हाथ-पैर धोने पहुंचा, तभी अचानक पानी से निकले मगरमच्छ ने उसके पैर को जबड़ों में दबोच लिया। मासूम खुद को बचाने के लिए तड़पता रहा, जबकि चाचा और ग्रामीण ईंट-पत्थर फेंककर उसे छुड़ाने की कोशिश करते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ बच्चे को कई बार पानी में घसीटता और उछालता रहा, फिर उसे गहरे पानी में ले गया। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद रात में घटनास्थल से कुछ दूरी पर बच्चे का शव बरामद हुआ।

मृतक सुनील के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपने चाचा के साथ रह रहा था। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और पानी के पास अकेले न जाने की अपील की है।

#बहराइच:12 साल के बच्चे को घाघरा में मगरमच्छ जिंदा खा गया, पैर को जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए #बहराइच जिले में घाघरा नदी किनारे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बौंडी थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय सुनील पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि सुनील अपने चाचा के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था। काम खत्म होने के बाद वह नदी किनारे हाथ-पैर धोने पहुंचा, तभी अचानक पानी से निकले मगरमच्छ ने उसके पैर को जबड़ों में दबोच लिया। मासूम खुद को बचाने के लिए तड़पता रहा, जबकि चाचा और ग्रामीण ईंट-पत्थर फेंककर उसे छुड़ाने की कोशिश करते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मगरमच्छ बच्चे को कई बार पानी में घसीटता और उछालता रहा, फिर उसे गहरे पानी में ले गया। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद रात में घटनास्थल से कुछ दूरी पर बच्चे का शव बरामद हुआ। मृतक सुनील के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपने चाचा के साथ रह रहा था। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और पानी के पास अकेले न जाने की अपील की है।

Balrampur, Balrampur | Jul 17, 2026

#बलरामपुर! #गैसड़ी में प्रशासनिक दृढ़ता से वर्षों पुरानी समस्याओं का हुआ समाधान, बीडीओ पल्लवी सचान की पहल से रनियापुर में हटा घूर, मझोवा कुड़ी में सुलझा नाली विवाद...

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के विकास खंड #गैसड़ी में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पल्लवी सचान की पहल पर वर्षों से लंबित दो प्रमुख समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। रनियापुर ग्राम पंचायत में वर्षों से जमा घूर (कूड़े का ढेर) हटाकर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, वहीं मझोवा कुड़ी ग्राम पंचायत में लंबे समय से चले आ रहे नाली विवाद का समाधान कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
बीडीओ पल्लवी सचान के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत रनियापुर में वर्षों पुराने घूर को पूरी तरह हटाया गया तथा जाम नालियों की सफाई कराई गई। इस दौरान ग्राम सचिव अमित वर्मा, मोखमपुर प्रशासक शकील और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा बीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत विशुनपुर कला में भी सचिव एवं एडीओ पंचायत की निगरानी में नालियों की सफाई कराई गई।
इस अवसर पर बीडीओ पल्लवी सचान ने कहा कि "स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। गंदगी हटने से संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता है और लोगों के इलाज पर होने वाला अनावश्यक खर्च भी बचता है।" उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने और इसे नियमित रूप से बनाए रखने की अपील की।
वहीं ग्राम पंचायत मझोवा कुड़ी में वर्षों से नाली निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का भी प्रशासनिक प्रयासों से समाधान कराया गया। बीडीओ ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराया, जिसके बाद आपसी सहमति बनी और विवादित स्थल पर नाली निर्माण कार्य शुरू हो गया।
बताया जाता है कि इससे पहले भी पल्लवी सचान, विकास खंड उतरौला में तैनाती के दौरान ब्लॉक परिसर में वर्षों से जमा कूड़े के बड़े ढेर को हटवाकर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का कार्य कर चुकी हैं। गैसड़ी में भी उनकी इसी कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

रनियापुर और मझोवा कुड़ी में वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान से ग्रामीणों में उत्साह है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक विकास खंड में इसी तरह संवेदनशील और सक्रिय अधिकारी कार्य करें, तो ग्रामीणों की अधिकांश समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही तेजी से हो सकता है। ग्रामीणों ने भविष्य में भी स्वच्छता और विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया।

#balrampur #dmbalrampur #cdobalrampur

#बलरामपुर! #गैसड़ी में प्रशासनिक दृढ़ता से वर्षों पुरानी समस्याओं का हुआ समाधान, बीडीओ पल्लवी सचान की पहल से रनियापुर में हटा घूर, मझोवा कुड़ी में सुलझा नाली विवाद... बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के विकास खंड #गैसड़ी में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पल्लवी सचान की पहल पर वर्षों से लंबित दो प्रमुख समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। रनियापुर ग्राम पंचायत में वर्षों से जमा घूर (कूड़े का ढेर) हटाकर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, वहीं मझोवा कुड़ी ग्राम पंचायत में लंबे समय से चले आ रहे नाली विवाद का समाधान कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। बीडीओ पल्लवी सचान के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत रनियापुर में वर्षों पुराने घूर को पूरी तरह हटाया गया तथा जाम नालियों की सफाई कराई गई। इस दौरान ग्राम सचिव अमित वर्मा, मोखमपुर प्रशासक शकील और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। इसके अलावा बीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत विशुनपुर कला में भी सचिव एवं एडीओ पंचायत की निगरानी में नालियों की सफाई कराई गई। इस अवसर पर बीडीओ पल्लवी सचान ने कहा कि "स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव है। गंदगी हटने से संक्रामक बीमारियों का खतरा कम होता है और लोगों के इलाज पर होने वाला अनावश्यक खर्च भी बचता है।" उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने और इसे नियमित रूप से बनाए रखने की अपील की। वहीं ग्राम पंचायत मझोवा कुड़ी में वर्षों से नाली निर्माण को लेकर चल रहे विवाद का भी प्रशासनिक प्रयासों से समाधान कराया गया। बीडीओ ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कराया, जिसके बाद आपसी सहमति बनी और विवादित स्थल पर नाली निर्माण कार्य शुरू हो गया। बताया जाता है कि इससे पहले भी पल्लवी सचान, विकास खंड उतरौला में तैनाती के दौरान ब्लॉक परिसर में वर्षों से जमा कूड़े के बड़े ढेर को हटवाकर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का कार्य कर चुकी हैं। गैसड़ी में भी उनकी इसी कार्यशैली का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। रनियापुर और मझोवा कुड़ी में वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान से ग्रामीणों में उत्साह है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक विकास खंड में इसी तरह संवेदनशील और सक्रिय अधिकारी कार्य करें, तो ग्रामीणों की अधिकांश समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही तेजी से हो सकता है। ग्रामीणों ने भविष्य में भी स्वच्छता और विकास कार्यों में पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया। #balrampur #dmbalrampur #cdobalrampur

Balrampur, Balrampur | Jul 17, 2026

#बलरामपुर! #उतरौला में #दावत_ए_इस्लामी हिंद ने #गरीब_नवाज_रिलीफ_फाउंडेशन (GNRF) के तहत शुरू किया पौधारोपण अभियान...

#बलरामपुर। दावत-ए-इस्लामी हिंद के सामाजिक एवं जनकल्याण प्रकोष्ठ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के द्वारा उतरौला क्षेत्र के स्कूलों, मदरसों, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। मौलाना रईस बेग ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी लाना और क्षेत्र को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाना है।
अभियान के अंतर्गत उतरौला क्षेत्र के विभिन्न गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और सिंचाई की भी व्यवस्था कराई गई, ताकि वे विकसित होकर मजबूत वृक्ष बन सकें।
गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के जिम्मेदारों ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। 
दावत-ए-इस्लामी हिंद ने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया है कि वे पौधारोपण को जन आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
मौलाना रईस बेग ने पौधे लगाने से सम्बंधित हदीस बयान करते हुए बताया कि इस्लाम के अंतिम पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लाहू अलैहि वसल्लम ने फरमाया है:

"यदि क़यामत आने वाली हो और तुम्हारे हाथ में एक पौधा हो, और तुम उसे लगाने में सक्षम हो, तो उसे अवश्य लगा दो।"

#balrampur #Utraula #dawateislami #GNRF #GaribNawazrelieffoundation

#बलरामपुर! #उतरौला में #दावत_ए_इस्लामी हिंद ने #गरीब_नवाज_रिलीफ_फाउंडेशन (GNRF) के तहत शुरू किया पौधारोपण अभियान... #बलरामपुर। दावत-ए-इस्लामी हिंद के सामाजिक एवं जनकल्याण प्रकोष्ठ गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के द्वारा उतरौला क्षेत्र के स्कूलों, मदरसों, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू किया गया है। मौलाना रईस बेग ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी लाना और क्षेत्र को अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाना है। अभियान के अंतर्गत उतरौला क्षेत्र के विभिन्न गांवों, स्कूलों, कॉलेजों, सड़कों के किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा और सिंचाई की भी व्यवस्था कराई गई, ताकि वे विकसित होकर मजबूत वृक्ष बन सकें। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) के जिम्मेदारों ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। दावत-ए-इस्लामी हिंद ने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया है कि वे पौधारोपण को जन आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। मौलाना रईस बेग ने पौधे लगाने से सम्बंधित हदीस बयान करते हुए बताया कि इस्लाम के अंतिम पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लाहू अलैहि वसल्लम ने फरमाया है: "यदि क़यामत आने वाली हो और तुम्हारे हाथ में एक पौधा हो, और तुम उसे लगाने में सक्षम हो, तो उसे अवश्य लगा दो।" #balrampur #Utraula #dawateislami #GNRF #GaribNawazrelieffoundation

Balrampur, Balrampur | Jul 17, 2026

शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के बेलकोना गांव में हजारों पेड़ों की कटाई कर वन भूमि पर अवैध कब्जा #balrampur #news #chattisgarh - Balrampur News