पुपरी: पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नवजात शिशुओं में पीलिया जांच के लिए टीसीबी मशीन लगाई गई
पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को एक बजे दिन में नवजात शिशु के पीलिया रोग की जांच को लेकर टीसीबी मशीन लगाया गया। जिसका विधिवत उदघाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कफील अख्तर ने किया। इस मौके पर डॉ. श्री अख्तर ने कहा कि अब पीलिया रोग की जांच पीएचसी में किया जाएगा साथ ही उसका समुचित इलाज किया जाएगा। इस जांच के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा।