लखीसराय: दामोदरपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हुआ एक युवक, CHC में उपचार जारी
दामोदरपुर गांव में मामूली कहा सुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमे एक युवक घायल हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज हेतु CHC हलसी पहुंचाया। घायल युवक की पहचान विन्देश्वरी राम का पुत्र मिथलेश कुमार बताया जा रहा है। घायल मिथलेश ने बताया की पहले बकरी को लेकर रामदेव यादव के पुत्र सागर कुमार से कहासुनी और मारपीट हुई थी। तभी से सागर मारपीट का बहाना ढूंढ रहा था।