लखीसराय: मंत्रणा कक्ष में आयोजित जिला 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक शामिल हुईं परिवहन मंत्री शीला मंडल
सूबे के परिवहन मंत्री सह जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती शीला मंडल एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंची। जहां समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में शामिल हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की।