लखीसराय: सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा राज्यव्यापी एकदिवसीय धरना प्रदर्शन।
सदर प्रखंड परिसर में बिहार राज्य की गिरती विधि व्यवस्था एवं स्थानीय जन समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा 12 सूत्री मांगों के समर्थन में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। 12 सूत्री मांगों में मुख्य रूप से राज्य में गिरती हुई विधि व्यवस्था को अभिलंब सुधार के साथ अन्य मांगे शामिल हैं।