लखीसराय: जिले के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में सावन की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़।
सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है सावन के महीने में भगवान शिव पर जलार्पण करने की काफी पुरानी परंपरा है। खासकर सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव पर जलार्पण करना काफी शुभ और जल्द ही मनोकामना पूरी होने वाला दिन माना जाता है।