सिमडेगा: सिमडेगा नगर परिषद बोर्ड की पहली मासिक बैठक आयोजित, नगर विकास पर हुई चर्चा
शिमला नगर परिषद बोर्ड की पहली मासिक बैठक गुरुवार को 11:00 बजे अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा की अध्यक्षता में हुई जहां पर नगर परिषद की बिजली पानी सफाई नाली पुल पुलिया आदि सभी प्रकार की योजनाओं से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिस पर कहा गया कि सभी कार्यों को समन्वय स्थापित करते हुए किया जाएगा, ताकि सिमडेगा नगर के लोगों को इसका लाभ मिल सके।