सिकंदराराऊ: मऊ चिरायल में शराब पीने से रोकने पर आरोपियों ने दंपति से की मारपीट, गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज
मऊ चिरायल में एक आरोपी के द्वारा एक दंपति के चबूतरे पर बैठकर शराब पी जा रही थी जब महिला शिवानी ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट कर दी। जब इसकी शिकायत लेकर महिला का पति राम अवतार जब शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा तो आरोप है कि पिता पुत्र के द्वारा उसके साथ लाठी डंडो से मारपीट कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।