हुज़ूर: लोकायुक्त पुलिस ने जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के 6 ठिकानों पर मारी रेड, ₹90 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मिले दस्तावेज
Huzur, Bhopal | Oct 16, 2024 भोपाल में जूनियर ऑडिटर रमेश हिंगोरानी के ठिकानों पर छापेमारी में लोकायुक्त टीम को एक किलो से ज्यादा सोना,हीरे के जेवरात और बड़ी मात्रा में कैश मिला है। नोट गिनने के लिए मशीन लाई गई है। फिलहाल, टीम सेकेंड फ्लोर की सर्चिंग कर रही है। लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को हिंगोरानी के 6 ठिकानों पर रेड मारी है|