सरैया: सरैया थाना के दरोगा मिथिलेश गुप्ता सड़क दुर्घटना में हुए घायल
करजा थाना क्षेत्र के चमरुआ में सड़क दुर्घटना में सरैया थाना के दरोगा मिथिलेश गुप्ता घायल हो गए। वह मुजफ्फरपुर से सरैया थाना लौट रहे थे इसी दौरान सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। दुर्घटना में दरोगा का बाया पैर और बाया हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया है वहीं अस्पताल में इलाज चल रहा है घटना शनिवार दोपहर 3:00 बजे की बताई गई है।।