मुरैना नगर: जौरा जनपद पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जनपद सदस्यों ने पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में की प्रेस वार्ता, लगाए आरोप
मुरैना जिले की जौरा जनपद पंचायत में कथित भ्रष्टाचार को लेकर जनपद सदस्यों ने पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं । प्रेस वार्ता के दौरान सदस्यों ने दावा किया कि जनपद पंचायत में करोड़ों रुपये के फर्जी बिल लगाकर राशि हड़प ली गई है और यह पूरा काम जनपद अध्यक्ष के पति के द्वारा किया गया है