खेरागढ़: खेरागढ़ में बारात विवाद के बाद दर्ज एससी-एसटी मुकदमे में आया नया मोड़
Kheragarh, Agra | May 13, 2026 खेरागढ़ जगनेर थाना क्षेत्र के दहगांव में बारात के दौरान हुए विवाद में दर्ज एससी-एसटी मुकदमे ने नया मोड़ ले लिया है। आरोपी पक्ष के समर्थन में ग्रामीण खुलकर सामने आए हैं। ग्रामीणों ने एसीपी खेरागढ़ को शपथ पत्र सौंपकर मुकदमे को जमीन विवाद की पुरानी रंजिश का परिणाम बताया है। मामले में कैलाशी और उनके पुत्र पर जातिसूचक टिप्पणी व पथराव के आरोप में मुकदमा दर्ज किया