शाहबाद: महमंद मोड़ पर चाकू दिखाकर फेरी वाले से लूटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
त्योहार आते ही थाना क्षेत्र में अपराध ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। एक युवक से चाकू की नोक पर अज्ञात बदमाशों ने तेरह सौ रुपए की नकदी लूट ली। पुलिस ने लूट के मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। पीड़ित रामजी त्रिपाठी पुत्र राम रतन त्रिपाठी के अनुसार 13 अक्तूबर को महमंद मोड़ पर बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूट लिया।