शाहबाद: नगर पालिका में आउटसोर्सिंग के अंतर्गत की गई नियुक्तियों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी
नगर पालिका परिषद में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मनमाने ढंग से की गई नियुक्तियों के संबंध में शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी के नेतृत्व में एक तीन सदस्य कमेटी का गठन किया है, जो इन नियुक्तियों की जांच कर अपनी आख्या डीएम को प्रस्तुत करेगी। 9 अक्टूबर को भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू ने मनमानी नियुक्तियां की डीएम से शिकायत की थी।