शाहबाद: नगला लोथू में कार की टक्कर से दो ग्रामीण घायल, उन्हें सीएचसी भेजा गया
शाहाबाद कोतवाली के सांडी मार्ग पर नगला लोथू गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो ग्रामीणों के टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। बुधवार की शाम 7:30 बजे सांडी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने रामू और अशोक के टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए।