सागर नगर: कलेक्टर सागर ने तहसीलदारों को सौपें नवीन प्रभार
कलेक्टर श्री दीपक आर्य के आदेशानुसार प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी नायब तहसीलदार को आगामी आदेश तक नए प्रभार सौंपे है। कलेक्टर के आदेशानुसार जैसीनगर तहसीलदार अनिल कुशवाहा को तहसीलदार शाहगढ़, नायब तहसीलदार सागर ग्रामीण श्री सुनील कुमार वाल्मीकि को प्रभारी तहसीलदार जैसीनगर बनाया है ।