सागर नगर: केन बेतवा लिंक परियोजना जागरूकता रथ को कलेक्टर कार्यालय से जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
सागर की केन बेतवा लिंक सिंचाई परियोजना के संबंध में सागर जिले की चार तहसील लाभान्वित हो रही हैं। सभी तहसीलों के 262 ग्रामों में जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए सोमवार को कलेक्टर कार्यालय परिसर से जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।