भीलवाड़ा: 6 महीने से अधूरी सड़क पर व्यापारियों का गुस्सा फूटा, सर्राफा बाजार रहा बंद, प्रशासन के आश्वासन के बाद खुलीं दुकानें
भीलवाड़ा। शहर का प्रमुख सर्राफा बाजार बुधवार को व्यापारियों के विरोध के चलते पूरी तरह बंद रहा। सड़क निर्माण और नालियों की मरम्मत पिछले छह महीने से अधूरी पड़े रहने से नाराज व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।