Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
image
image
image
image
image

528 गांवों में 5.78 लाख खेत प्लॉट का होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे जहानाबाद। नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान-कृषि कृषोन्नति योजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस)-शारदीय (खरीफ) 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को संयुक्त कृषि भवन, काको रोड स्थित सभागार में सर्वेयर एवं सुपरवाइजर के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी सम्भावना ने की। प्रशिक्षण में सर्वेयर एवं सुपरवाइजर को डीसीएस की संशोधित कार्यप्रणाली, नए प्रावधान, फसल सर्वेक्षण प्रक्रिया, मोबाइल एप के उपयोग, डाटा प्रविष्टि एवं सत्यापन की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों की तकनीकी शंकाओं का भी समाधान किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ मौसम में जहानाबाद जिले के 528 गांवों में कुल 5,78,843 खेत प्लॉट का सर्वे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संबंधित कर्मियों को प्रत्येक प्लॉट पर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से सर्वे पूरा करना होगा। इस बार सर्वेक्षण प्रक्रिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का भी उपयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी रूबी कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र ब्रजेश कुमार, सहायक निदेशक बीज विश्लेषण सत्यजीत कुमार, सहायक निदेशक बीज उत्पादन विवेक कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा राकेश कुमार एवं सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुमंत कुमार सहित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, बीटीएम, एटीएम एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे। अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कृषि कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया गया। सर्वेक्षण के दौरान संशोधित प्रक्रिया एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026

MORE NEWS

जहानाबाद,निर्माणाधीन सदर अस्पताल में करंट की चपेट में आया मजदूर, पहले भी हो चुकी है श्रमिक की मौत?

#jehanabad #BreakingNews #काको #jehanabadlive #बिजली_हादसा #वीडियोबायरल #जहानाबाद #सदरअस्पताल

जहानाबाद,निर्माणाधीन सदर अस्पताल में करंट की चपेट में आया मजदूर, पहले भी हो चुकी है श्रमिक की मौत? #jehanabad #BreakingNews #काको #jehanabadlive #बिजली_हादसा #वीडियोबायरल #जहानाबाद #सदरअस्पताल

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026

जिला पदाधिकारी ने की आपूर्ति विभाग की समीक्षा; राशन कार्ड के सभी 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि कल 12 बजे तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश
 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि, सीएमआर गोदामों के भौतिक सत्यापन सहित आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में राशन कार्ड के संग्रहित 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गति धीमी पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (एमओ) को सख्त निर्देश दिया कि सभी 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि 13 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी ने सीएमआर गोदामों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक के लिए संबंधित संचिका अविलंब प्रस्तुत करने को कहा।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कार्यों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने की आपूर्ति विभाग की समीक्षा; राशन कार्ड के सभी 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि कल 12 बजे तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन कार्ड आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि, सीएमआर गोदामों के भौतिक सत्यापन सहित आपूर्ति विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में राशन कार्ड के संग्रहित 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि की गति धीमी पाए जाने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (एमओ) को सख्त निर्देश दिया कि सभी 2,875 आवेदनों की ऑनलाइन प्रविष्टि 13 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे तक हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने सीएमआर गोदामों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक के लिए संबंधित संचिका अविलंब प्रस्तुत करने को कहा। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से अनुपालन करते हुए कार्यों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026

पाली थाना पुलिस ने दो NBW वारंटियों को किया गिरफ्तार
जहानाबाद। पाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो NBW (गैर जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उसरी गांव निवासी हरेन्द्र राम (40 वर्ष), पिता स्व. सुदय उर्फ सुरल प्रसाद तथा ललन राम (65 वर्ष), पिता स्व. मथुरा राम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पाली थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

पाली थाना पुलिस ने दो NBW वारंटियों को किया गिरफ्तार जहानाबाद। पाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो NBW (गैर जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उसरी गांव निवासी हरेन्द्र राम (40 वर्ष), पिता स्व. सुदय उर्फ सुरल प्रसाद तथा ललन राम (65 वर्ष), पिता स्व. मथुरा राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पाली थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026

घोसी में ग्रामीण चिकित्सकों को संक्रामक रोगों की निगरानी का प्रशिक्षण
 जहानाबाद।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टीका से बचाव योग्य बीमारियों की निगरानी के साथ डायरिया, डेंगू, सर्पदंश और कुत्ते के काटने से होने वाली समस्याओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संक्रामक एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान, निगरानी और सूचना स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाना था। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण चिकित्सकों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, संदिग्ध मरीजों की पहचान, सामुदायिक स्तर पर रिपोर्टिंग, रेफरल व्यवस्था तथा रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का संचालन आद्री टीम के समन्वयक नीतीश कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने की। इस दौरान स्वास्थ्य प्रशिक्षक सह प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ (आईडीएसपी) आलोक कुमार ने प्रतिभागियों को टीका से बचाव योग्य बीमारियों की निगरानी, डायरिया नियंत्रण, डेंगू की रोकथाम, सर्पदंश व कुत्ते के काटने पर आवश्यक प्रबंधन, त्वरित सूचना प्रणाली तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी संक्रामक रोग की सूचना समय पर स्वास्थ्य विभाग को मिलने से संभावित प्रकोप पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती है और बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीण स्तर पर रोग निगरानी और सामुदायिक रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

घोसी में ग्रामीण चिकित्सकों को संक्रामक रोगों की निगरानी का प्रशिक्षण जहानाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें टीका से बचाव योग्य बीमारियों की निगरानी के साथ डायरिया, डेंगू, सर्पदंश और कुत्ते के काटने से होने वाली समस्याओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संक्रामक एवं जनस्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों की समय पर पहचान, निगरानी और सूचना स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाना था। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण चिकित्सकों को विभिन्न बीमारियों के लक्षण, संदिग्ध मरीजों की पहचान, सामुदायिक स्तर पर रिपोर्टिंग, रेफरल व्यवस्था तथा रोगों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन आद्री टीम के समन्वयक नीतीश कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने की। इस दौरान स्वास्थ्य प्रशिक्षक सह प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक धर्मेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ (आईडीएसपी) आलोक कुमार ने प्रतिभागियों को टीका से बचाव योग्य बीमारियों की निगरानी, डायरिया नियंत्रण, डेंगू की रोकथाम, सर्पदंश व कुत्ते के काटने पर आवश्यक प्रबंधन, त्वरित सूचना प्रणाली तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संक्रामक रोग की सूचना समय पर स्वास्थ्य विभाग को मिलने से संभावित प्रकोप पर तत्काल कार्रवाई की जा सकती है और बीमारी के प्रसार को रोकने में मदद मिलती है। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से ग्रामीण स्तर पर रोग निगरानी और सामुदायिक रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 12, 2026

528 गांवों में 5.78 लाख खेत प्लॉट का होगा डिजिटल क्रॉप सर्वे जहानाबाद। नेशनल ई-गवर्नेंस प्लान-कृषि कृषोन्नति योजना के तहत डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस)-शारदीय (खरीफ) 2026 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बुधवार को संयुक्त कृषि भवन, काको रोड स्थित सभागार में सर्वेयर एवं सुपरवाइजर के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी सम्भावना ने की। प्रशिक्षण में सर्वेयर एवं सुपरवाइजर को डीसीएस की संशोधित कार्यप्रणाली, नए प्रावधान, फसल सर्वेक्षण प्रक्रिया, मोबाइल एप के उपयोग, डाटा प्रविष्टि एवं सत्यापन की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों की तकनीकी शंकाओं का भी समाधान किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि खरीफ मौसम में जहानाबाद जिले के 528 गांवों में कुल 5,78,843 खेत प्लॉट का सर्वे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संबंधित कर्मियों को प्रत्येक प्लॉट पर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से सर्वे पूरा करना होगा। इस बार सर्वेक्षण प्रक्रिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का भी उपयोग किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी रूबी कुमारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र ब्रजेश कुमार, सहायक निदेशक बीज विश्लेषण सत्यजीत कुमार, सहायक निदेशक बीज उत्पादन विवेक कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा राकेश कुमार एवं सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी सुमंत कुमार सहित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, बीटीएम, एटीएम एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे। अंत में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कृषि कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं त्रुटिरहित सर्वे पूरा करने का निर्देश दिया गया। सर्वेक्षण के दौरान संशोधित प्रक्रिया एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा गया। - Jehanabad News