चेहराकला प्रखंड के चपैठ गांव में शुक्रवार को 9 बजे दिन में दो मंजिला घर में बिजली के शॉट सर्किट से लगी भीषण आग लगने से घर मे रखा अनाज कपड़ा बर्तन नगदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन के टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।