बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस अलग अलग मामलो के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि अजगरी से मारपीट के अभियुक्त सलाउद्दीन मिया उर्फ सलाउद्दीन अंसारी को,सिसवा से लवकेश कुमार को 50 ग्राम गांजा के साथ व सिसवा से शराब के नशे में विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।