मेरठ: लोहियानगर में खुलेआम शराब पीने का विरोध करने पर शराबी दबंगों ने दंपति से मारपीट, महिला पर तेजाब फेंकने की दी धमकी
Meerut, Meerut | Jul 2, 2024 थाना लोहिया नगर क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में एक दंपति ने सड़क पर बैठकर शराब पी रहे दबंगो का विरोध किया तो आक्रोशित शराबी दबंगों ने दंपति पर हमला बोलते हुए उनकी पिटाई कर दी। पत्नी का कहना है दबंगों ने उसके ऊपर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी है। पीड़ित दंपति ने बताया उन्होंने पूरे मामले की थाने में शिकायत की थी लेकिन उसके बाद अभी तक शराबी दबंग खुले घूम रहे हैं।