मेरठ: गंगानगर क्षेत्र में पति ने पत्नी पर लगाया बदचलनी का आरोप,विरोध करने पर पति की पिटाई,SSP से शिकायत
Meerut, Meerut | Jul 2, 2024 गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित गांव मामेपुर के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी पर बदचलनी का आरोप लगाते हुए, एसएसपी से न्याय मांगा है। पीड़ित युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी पत्नी उसके काम पर जाने के बाद अन्य लोगों से अवैध संबंध बनाती है। विरोध करने पर अपने परिवार के लोगों को बुलवाकर उसके साथ मारपीट कराती है।