करछना: नकल विहीन परीक्षा कराया जा सके उसके लिए एसडीएम करछना जागृति अवस्थी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर किया निरीक्षण।
गुरुवार से यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा नकल विहीन कराया जा सके पहले दिन एसडीएम करछना जागृति अवस्थी ने करछना तहसील क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया । साथ ही उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से लेकर सुरक्षाकर्मियों को कड़ाई से अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया है।