करछना: मीरखपुर मड़ौका उपहार में यमुना नदी के पास 2 बीघा अवैध प्लाटिंग बाउंड्रीवाल को PDA द्वारा किया गया ध्वस्त
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नैनी कोतवाली क्षेत्र के मीरखपुर मड़ौका उपहार जोन-4 में यमुना नदी के किनारे करीब 2 बीघा में किए गए अवैध प्लाटिंग बाउंड्रीवाल को प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया है। कार्रवाई के दौरान PDA प्रवर्तन दल सहित नैनी कोतवाली थाने की पुलिस टीम मौजूद रही।