करछना: नैनी स्थित यमुना नदी में महिला ने लगाई छलांग, 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी बाढ़ राहत दल ने बचाई महिला की जान
माघ मेला क्षेत्र के नैनी स्थित यमुना नदी में आज गुरुवार को अचानक एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर ड्यूटी पर तैनात 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी बाढ़ राहत दल द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए नदी में डूब रही महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।