सिराथू: चकसैनी में बिजली विभाग की लापरवाही से खम्बे के स्टे तार में उतरे करंट की जद में आकर युवक की हुई मौत
सिराथू तहसील के चकसैनी गाँव में बुधवार बिजली खम्बे के सपोर्टिंगतार में उतरे करंट की चपेट में आकर 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।बताया जाता है कि प्रकाश मौर्य पुत्र बनवारी बिजली खंबे के स्ट तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था जिसे सिराथू अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मौजूद लोगों ने बताया कि बिजली विभाग से इसकी शिकायत की गई थी।