इकौना: चक्रभंडार में श्रावस्ती महोत्सव में राज्यपाल का कार्यक्रम निरस्त, डीएम और एसपी ने जनप्रतिनिधियों संग किया उद्घाटन
चक्रभंडार मैदान में बीते 6 दिसंबर को श्रावस्ती महोत्सव का भूमि पूजन कर शुभारंभ हुआ था।वहीं आज दूसरे दिन राज्यपाल द्वारा औपचारिक उद्घाटन होना था। जबकि राज्यपाल का कार्यक्रम निरस्त होने पर जनप्रतिनिधि समेत डीएम एसपी ने कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया।वहीं आज भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।