सहाड़ा: सहाड़ा बस स्टैंड से गांजे के साथ गंगापुर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी लीलाधर मालवीय मय जाब्ता के सहाड़ा बस स्टैंड पहुंचे, जहां सूचना के मुताबिक एक युवक बैठा पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने खुद को पुष्पेंद्र छीपा 26 बताया। उसके पास 120 ग्राम गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।