हनुमानगढ़: गांव अमरपुरा थेड़ी में हड्डा रोड़ी विवाद गहराया, ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत अमरपुरा थेड़ी के चक 6 एचएमएच में स्थित वार्ड नंबर 09 की आबादी भूमि पर अस्थायी रूप से संचालित हड्डा रोड़ी को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सरपंच रोहित स्वामी के नेतृत्व में जिला कलक्टर एवं उपखंड अधिकारी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर हड्डा रोड़ी को आबादी क्षेत्र से तुरंत हटाने की मांग की है।