साइबर थाना उरई की पहल, तहसील परिसर में ग्रामीणों को किया जागरूक
एसआई आयुष गुप्ता ने बताया—एक गलती और खाली हो सकता है बैंक खाता
ओटीपी, लिंक, क्यूआर कोड और फर्जी कॉल से सतर्क रहने की दी सलाह
दर्जनों ग्रामीणों को साइबर अपराधियों के नए-नए हथकंडों की दी जानकारी
किसी भी अनजान कॉल, मैसेज और लालच भरे ऑफर से बचने की अपील
उरई (जालौन) साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर थाना उरई की टीम ने गल्ला मंडी स्थित तहसील परिसर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान एसआई आयुष गुप्ता ने ग्रामीणों से संवाद कर साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और बताया कि थोड़ी सी लापरवाही लोगों की मेहनत की कमाई को खतरे में डाल सकती है।
उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक डिटेल, एटीएम नंबर या पासवर्ड न बताएं।
फर्जी लिंक, क्यूआर कोड स्कैन और सोशल मीडिया पर आने वाले लालच भरे संदेशों से भी सावधान रहें।
किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करने की सलाह दी गई।
इस दौरान एसआई सेवेंद्र सिंह परमार, हेड कांस्टेबल आलोक मिश्रा एवं आलोक निरंजन भी मौजूद रहे और लोगों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। UP Police Ddmps Jalaun
आप भी सुनिए साइबर एसआई आयुष गुप्ता ने ग्रामीणों को क्या समझाया...
आपकी क्या राय है? क्या ऐसे जागरूकता अभियान गांव-गांव चलने चाहिए?
कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Jalaun, Jalaun | Jun 26, 2026