मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर पुलिस ने 22 पाउच अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
चित्रकूट में मानिकपुर थाना पुलिस ने रविवार दोपहर 12:30 बजे भरोसा बांध के पास छापेमारी कर गिरधारीलाल पुत्र भुल्लू निवासी डाँडी चमरौडी को 22 पाउच अवैध देशी मस्तीहू शराब के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में हुई। आरोपी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।