मंडला: सीबी पटेल तीसरी बार कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष निर्वाचित, मंडला कुर्मी समाज विकास संगठन का निर्विरोध चुनाव संपन्न
Mandla, Mandla | May 11, 2026 कुर्मी समाज विकास संगठन जिला मंडला के त्रैवार्षिक चुनाव में एडवोकेट सीबी पटेल को लगातार तीसरी बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया है। सोमवार 2 बजे बिंझिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मंगल भवन में स्वजातीय सदस्यों की उपस्थिति में यह चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी राम भजन पटेल, कुंज बिहारी पटेल, कैलाश पटेल, एडवोकेट राजेंद्र चंद्रौल आदि रहे।