फरेंदा: सोनबरसा कम्हरिया में गाली-गलौज व मारपीट के 23 साल पुराने मामले में अभियुक्त को सुनाई गई सजा
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के सोनबरसा कम्हरिया निवासी गंगाराम को गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के 23 साल पुराने मामले में अदालत ने सजा सुनाई। जेएम फरेन्दा कोर्ट ने अभियुक्त को एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा व 1200 रुपये जुर्माना तथा जुर्माना न देने पर एक माह अतिरिक्त कारावास की सजा दी। घटना 26 जनवरी 2001 को हुई थी।