जमुई: सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद जमुई स्टेशन पर अफरातफरी, अभ्यर्थी ट्रेन के गेट पर लटककर सफर करने को हुए मजबूर
Jamui, Jamui | Jun 17, 2026 केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को जिले के 13 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होते ही हजारों अभ्यर्थी घर लौटने के लिए जमुई रेलवे स्टेशन पहुंच गए। दोपहर करीब एक बजे धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस के आते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सीट और जगह के अभाव में युवक-युवतियां धक्का-मुक्की करते दिखे।