जगाधरी: हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों ने आज जगाधरी कार्यालय में पहुंच कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर का किया धन्यवाद ।
जगाधरी स्थित कार्यालय में आज हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा की गारंटी दिए जाने पर कर्मचारियों ने कृषि मंत्री कँवरपाल गुर्जर और प्रदेश सरकार का आभार जताया है। कर्मचारियों ने कहा कि उनके घरों में खुशी का माहौल है और कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने इसके लिए बहुत ही प्रयास किया जिससे यह संभव हो पाया है ।