जगाधरी: यमुनानगर निगम क्षेत्र में खाली पड़ी जमीन व तालाबों को पट्टे पर देने को लेकर 15 से 24 अगस्त के बीच कराई जाएगी खुली बोली
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि निगम क्षेत्र के अंदर कुछ जमीन और तालाबों की खुली बोली 15 से 24 अगस्त के बीच में अलग-अलग जगह पर कराई जाएगी। ताकि निगम को इससे कुछ आय हो सके। इसलिए इस फैसले को लिया गया है। जिसके चलते उन्होंने बोली दाताओं से अपील की है कि वह समय पर पहुंच कर खुली बोली दे सकते हैं।