जगाधरी: मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर यमुनानगर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में लड्डू खिलाकर मनाई खुशी।
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को आज सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। जिसके बाद पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी कार्यालय में लड्डू खिलाकर खुशी मनाई और साथ ही साथ सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। पार्टी नेता ललित त्यागी ने कहा के जानबूझकर भाजपा सरकार उनके नेताओं पर कार्यवाही कर रही है । और अब जल्द ही अरविंद केजरीवाल भी बाहर आएंगे ।