बालूमाथ: पिंडारकोम गांव में जंगली हाथियों ने तीन घरों को किया ध्वस्त, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
बारिश कि मौसम आते ही बालूमाथ थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों ने पाव पसारना प्रारंभ कर दिया है। जिसके तहत जंगली हाथियों ने थाना क्षेत्र के पिंडारकोम गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने 3 ग्रामीणों के घर को आज मंगलवार की अहले सुबह ध्वस्त कर दिया। जंगली हाथियों द्वारा ग्राम निवासी देवानंद गंझू प्रयाग गंझु हंसराज गंझू के घर को ध्वसात करते हुएअनाज को चट कर गए।