कोंडागांव: विधायक नीलकंठ टेकाम ने केशकाल अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से मिलकर जाना उनका हालचाल
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की और उपचार व सुविधाओं की जानकारी ली।विधायक ने जनऔषधि केंद्र का भी अवलोकन कर दवाइयों की उपलब्धता की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं