बगोदर: बगोदर समेत आसपास के इलाके में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई
बगोदर समेत आस पास के ईलाके में शुक्रवा को रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।वही बगोदर स्थित श्री श्री संकट मोचन मंदिर बडा अखाड़ा बगोदर के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजित किया गया।जिसमें बडा आखड़ा कमेटी के लोगो ने विधायक नागेंद्र महतो,जीप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रमुख आशा राज,जिप सदस्य रीता देवी, जिप सदस्य दुर्गेश कुमार आदि को पंगडी बांध स्वागत किया गया।